वाहन खरीदने में राहुकाल से बचें
- वाहन खरीदने या डिलीवरी लेने से पहले राहुकाल का ध्यान रखें। राहुकाल सुबह 10:30 से 11:50 बजे तक है।
- लक्ष्मी-गणेश और कुबेर की मूर्तियां लाने का मुहूर्त: दोपहर 3:20 से शाम 5:10 बजे तक। शाम 6:32 से 7:37 बजे तक और शाम 7:37 से रात 9:51 बजे तक है।रहेज किया जाता है।
चौघड़िया के अनुसार खरीदारी के मुहूर्त
- लाभ चौघड़िया: सुबह 7:54 से 9:16 बजे तक।
- अमृत चौघड़िया: सुबह 9:16 से 10:38 बजे तक।
- शुभ चौघड़िया: दोपहर 12:01 से 1:23 बजे तक।
- चर चौघड़िया: शाम 4:07 से 5:30 बजे तक।
राशि के अनुसार कर सकते यह खरीदारी
- मेष: तांबे के बर्तन या कलश।
- वृषभ: चांदी के सिक्के या बर्तन।
- मिथुन: पीतल का दीपक, थाली, धार्मिक पुस्तकें।
- कर्क: चांदी का सिक्का या कलश।
- सिंह: सोने के सिक्के, आभूषण या पीतल के दीये।
- कन्या: पीतल की पूजा थाली, दीपक या स्टेशनरी।
- तुला: चांदी के सिक्के, बर्तन, पीतल के दीपक।
- वृश्चिक: तांबे के बर्तन या कलश।
- धनु: पीतल के दीपक, बर्तन, सोने के सिक्के।
- मकर: झाड़ू, स्टील या पीतल के बर्तन।
- कुंभ: पूजा सामग्री, श्री या कुबेर यंत्र, पीतल के बर्तन।
- मीन : साबुत धनिया, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, सोने-चांदी के सिक्के।
ये वस्तुएं न खरीदें
मान्यताओं के अनुसार लोहे, कांच, काले रंग की वस्तुएं और चाकू, कैंची व सुई जैसी नुकीली या धारदार चीजें खरीदने से बचना चाहिए। कुछ मान्यताओं में स्टील की वस्तुओं से भी परहेज किया जाता है।