पिछले साल से पान मसाला कारोबारी रडार पर
बता दें कि पिछले साल नवंबर में डीजीजीआई ने शहर में एसएनके, शिखर के साथ ही कई बड़े पान मसाला समूह पर कार्रवाई की थी। दिल्ली में पान मसाला कंपनियों को रैपर सप्लाई करने वाली कंपनी पर छापे से डीजीजीआई की टीम को तमाम कंपनियों में माल खपाने की जानकारी मिली थी। डीजीजीआई अहमदाबाद की टीम ने 22 दिसंबर को कंपाउंड कारोबारी पीयूष जैन पर कार्रवाई की थी। इसके कानपुर और कन्नौज स्थित आवास से 197 करोड़ रुपये और 23 किलो के सोने के बिस्कुट बरामद हुए थे।