फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गोविंदनगर जी ब्लॉक में होंगे 50 लाख से विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गोविंदनगर जी ब्लॉक के वार्ड 48 की गलियों में सीवर के पानी व गंदगी से जल्द ही लोगों को निजात मिलेगी। नगर निगम यहां पर 50 लाख रुपये से विकास कार्य कराएगा। इसे लेकर टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण पर है।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाकर क्षतिग्रस्त नालियों को चौड़ा किया जाएगा। इसके बाद सड़क में इंटरलाॅकिंग टाइल्स भी बिछाई जाएंगी। इसमें नगर निगम करीब 50 लाख रुपये खर्च करेगा। पार्षद सरोज चड्ढा ने बताया कि जी ब्लाॅक में विकास कार्य के लिए नगर निगम में प्रस्ताव दिया था। अब टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण पर है। वहीं, अधिशासी अभियंता कमलेश पटेल ने बताया कि नाली व इंटरलाॅकिंग का काम 15 दिन में शुरू किया जाएगा। वहीं, नगर निगम की ओर से शुक्रवार को जी ब्लॉक गोविंदनगर में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान जेसीबी से नाले की पटिया तोड़कर उसे साफ भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें