कानपुर देहात। विकास के मामले में अभी हाल में शासन की ओर से सर्वे कराया गया। जिसमें कानपुर देहात मंडल में पहले स्थान पर आया है, जबकि प्रदेश में 18वें स्थान पर आकर टॉप-20 की जिला सूची में शामिल हो गया है।
सीडीओ सौम्या पांडेय ने बताया कि प्रदेश में जिले का 18 वां स्थान आया है। शासन की ओर से किए गए सर्वे में जिले को 64.1 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। पहले स्थान पर सिद्धार्थनगर व दूसरे पर मिर्जापुर जिला रहा। सीडीओ ने विभाग के अधिकारियों की मेहनत का परिणाम बताया है। आगे भी ऐसे मेहनत करने की अफसरों से अपील की है।
बता दें कि पिछले कुछ माह से विकास के मामलों में जिला अंतिम दस की सूची में शामिल था। कई बार संबंधित अफसरों को शासन से लेकर मंडल स्तर के अधिकारियों से फटकार मिली। अधिकारियों ने विकास में रुचि दिखाई। जनपद ने मंडल में पहला स्थान बनाया।