फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास से पानी निकालने की मांग पर नहीं उठने दिया शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा (कानपुर देहात)। रायपुर गांव के सामने दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर गुरुवार की सुबह मालगाड़ी की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई। परिजनों ने अंडरपास में पानी भरा होने से मजबूरन ट्रैक पार करने का तर्क दिया। अंडरपास से पानी निकलवाने की मांग कर शव उठाने नहीं दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर शाम को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसडीएम डेरापुर ऋषिकांत राजवंशी गांव पहुंचे और परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी गोपेश यादव (30) गुरुवार की सुबह खेत जा रहा था। ट्रैक पाकर करते समय डाउन लाइन की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रैक पर शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन के दौरान परिजन पहुंचे और शिनाख्त की। अनहोनी में बेटे की मौत पर बीमार मां गीता देवी गश खाकर गिर गई। परिजनों व यहां जुड़े ग्रामीणों ने अंडर पास में पानी व कीचड़ होने से ट्रैक पार करने की मजबूरी बताकर विरोध जताया और शव नहीं उठाने दिया।
सिठमरा चौकी प्रभारी अमित शुक्ला ने बताया कि ग्रामीणों को समझा बुझाकर शव शाम को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसडीएम ने बताया कि नियमानुसार कृषक दुर्घटना बीमा योजना का लाभ आश्रितों को दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

एक और किसान की हो चुकी कटकर मौत
रूरा। तीन साल पहले बने अंडरपास में पानी निकासी का प्रबंध नहीं है। यहां गांव की नालियों का गंदा पानी एकत्र होता है। जिससे कीचड़ हो गया है। किसान व राहगीर मजबूरी में रेल ट्रैक पार करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, एक वर्ष पूर्व गांव के किसान रूपराम यादव की ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई थी। अंडरपास में जलभराव से किसान ट्रैक पार कर दूसरी तरफ आते जाते हैं। एसडीएम ने बताया कि अंडरपास से पानी निकलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें