फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: उत्पीड़न का आरोप लगा जिला जेल में बंदियों ने सुबह नहीं किया नाश्ता, काटा हंगामा

Fri, 09 Aug 2019 02:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
जिला कारागार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिला जेल में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे बंदियों ने उत्पीड़न करने का आरोप लगा कर भूख हड़ताल कर दी। जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया सुबह पेशी पर जाने से पहले बंदियों की तलाशी ली जा रही थी। तभी बन्दी तलाशी का विरोध करने लगे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक बन्दी रक्षक ने किसी बन्दी के थप्पड़ मार दिया। इससे बन्दी गुस्सा गए और नाश्ते का विरोध कर हंगामा कर दिया। कहा की डीएम के आने पर ही वह नाश्ता करेंगे।

जेल अधिकारियों ने किसी तरह बंदियों को समझाकर शांत किया। तब 11 बजे बंदियों को पेशी पर अदालत भेजा जा सका। जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया मारपीट की बात गलत है। बन्दी तलाशी का विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें