फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कृष्णा और पारस की इमरजेंसी और आईसीयू में लगे डाॅक्टरों की मांगी डिटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आईटीबीपी जवान विकास सिंह की मां निर्मला देवी हाथ काटने के मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। रेलबाजार पुलिस ने कृष्णा और पारस हॉस्पिटल प्रबंधन से कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी है जिसमें इमरजेंसी व आईसीयू में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ का ब्योरा शामिल है। मरीज की बेड हेड टिकट (बीएचटी) फाइल, इलाज की डिटेल और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

फतेहपुर निवासी आईटीबीपी जवान विकास सिंह ने मां निर्मला देवी को 13 मई की शाम कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान दाहिने हाथ में सूजन आने पर 14 मई की शाम पारस हॉस्पिटल ले गए। वहां संक्रमण होने की बात कहकर 17 मई को निर्मला देवी का हाथ काटना पड़ा। सीएमओ की रिपोर्ट में कृष्णा और पारस हॉस्पिटल के डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगे। आईटीबीपी जवान की शिकायत पर दोनों अस्पतालों के डॉक्टरों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। रेलबाजार इंस्पेक्टर अमान सिंह ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को टीमें अस्पताल गई थीं। वहां से साक्ष्य लिए। अस्पतालों को दो से तीन दिन में बीएचटी, इलाज की डिटेल और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देने के लिए कहा गया है। शुक्रवार को डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ से पूछताछ हो सकती है।
-
सीएमओ ने नहीं भेजा पत्र, मालखाने में जाम हाथ
रेलबाजार इंस्पेक्टर के पत्र का सीएमओ हरिदत्त नेमी ने कोई जवाब नहीं दिया है। निर्मला देवी का कटा हुआ हाथ मालखाने में रखा हुआ है। इंस्पेक्टर ने एफएसएल लैब में जांच के लिए हाथ भिजवाने के लिए पत्र भेजा था।ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें