फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: श्यामनगर में रामलीला बंद करने की धमकी के बावजूद सड़क निर्माण में खानापूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। श्यामनगर में 48 घंटे में सड़क न बनने पर रामलीला बंद करने की धमकी के बाद नगर निगम ने सोमवार को सड़क निर्माण के नाम पर खानापूरी की। इससे गुस्साए कमेटी के पदाधिकारियों ने धमकी दी कि यदि तीन अक्तूबर तक पूरी सड़क न बनी तो वे झांकी नहीं निकालेंगे।
विज्ञापन

श्री दुर्गा सार्वजनिक रामलीला नवयुवक कमेटी श्यामनगर में 75 साल से रामलीला करा रही है। रामलीला स्थल के आसपास जर्जर सड़क बनवाने के लिए नगर निगम के अधिकारियों को ज्ञापन देने के बावजूद निर्माण नहीं हुआ। इससे गुस्साए कमेटी के पदाधिकारियों ने रामलीला के पात्रों और क्षेत्रवासियों के साथ 27 सितंबर को प्रदर्शन किया था। कमेटी के संरक्षक पूर्व पार्षद राजीव सेतिया सहित अन्य ने धमकी दी थी कि यदि 48 घंटे में सड़क न बनी तो 75 साल से हो रही रामलीला का मंचन बंद कर दिया जाएगा।

इस पर निगम ने देर रात रामलीला स्थल के पास कुछ मीटर सड़क बनवाई पर उसके आगे के न तो गड्ढे भरे और न ही बजरी साफ कराई। रामलीला कमेटी के संरक्षक ने बताया कि तीन अक्तूबर को झांकी नहीं निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें