उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी कस्बे में रहने वाली उपमुख्यमंत्री की बुआ शुक्रवार देर शाम आग तापते समय झुलस गईं। परिजनों ने उन्हें कानपुर हैलट में भर्ती कराया है। नगर पंचायत के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी विद्यावती मिश्रा (101) शुक्रवार को वह आग ताप रहीं थीं। इसी दौरान कपड़ों में आग लगने से वह झुलस गईं। परिजनों ने आग बुझाई और उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
इसके बाद में कानपुर हैलट में भर्ती कराया गया है। उनके पौत्र व पूर्व जिला पंचायत सदस्य अतुल मिश्रा ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत ठीक है। मालूम हो कि विद्यावती प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की बुआ हैं। वह हरदोई जाते समय अक्सर उनसे मिलने और हालचाल लेते हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फोन करके समुचित इलाज के दिशा निर्देश दिए हैं।