फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद बोले,‘जलभराव और गड्ढों के लिए पहले की सरकारें जिम्मेदार’

Fri, 07 Jul 2017 09:03 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
केशव प्रसाद मौर्य
गुरुवार को कानपुर पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने जलभराव, गड्ढे समेत तमाम समस्याओं का ठीकरा पूर्व की सरकारों पर फोड़ा। शहर में पहली मूसलाधार बारिश में ही कई जगह सड़कें धंसने, मोहल्लों के टापू बनने के साथ-साथ तमाम समस्याओं के बारे में मौर्या ने कहा कि पहली की सरकारों ने ठीक से काम नहीं किया। इसलिए ये दिक्कते लगातार बनी हैं। इनके समाधान के लिए सरकार गंभीर है। जल्द ही परिणाम सामने आएंगे।   
विज्ञापन

2 of 5
केशव प्रसाद मौर्य
गुरुवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क का सुंदरीकरण कार्य के शिलान्यास के दौरान कश्मीर मामले पर कहा कि एक देश में दो विधान दो निशान नहीं रहेंगे। डॉ. श्यामा प्रसाद का अधूरा सपना पूरा करने के लिए देश और प्रदेश आगे बढ़ रहा है। नगर निगम 10.94 लाख रुपये से इस पार्क का सुंदरीकरण करा रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को पूरा करने के लिए प्रयासरत है। इस मौके पर महापौर जगतवीर सिंह द्रोण, भाजपा उत्तरी जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, पूर्व विधायक सलिल विश्नोई, पार्षद महेंद्र शुक्ला दद्दा, सत्येंद्र मिश्रा और जीत सिंह आदि शामिल रहे।
 
विज्ञापन

3 of 5
केशव प्रसाद मौर्य
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क का सुंदरीकरण
लागत - 10.94 लाख रुपये
कार्य - प्रतिमा स्थल पर बना पैडस्टल तोड़कर पीछे की तरफ नए पैडस्टल का निर्माण, ग्रेनाइट पत्थर से पैडस्टल का अलंकरण, पैडस्टल के ऊपर छतरी का निर्माण, पैडस्टल के चारों तरफ स्टील ग्रिल, फर्श पर ग्रेनाइट, साइड पटरी पर कोटा स्टोन और पार्क की रंगाई-पुताई का कार्य।
 

4 of 5
केशव प्रसाद मौर्य
कार्यक्रम के दौरान बहता रहा पानी
डिप्टी सीएम की तरफ से शिलान्यास स्थल पर पौधरोपण के लिए बगल में स्थित तुलसी वाटिका के नल से पानी की व्यवस्था भी की गई थी। डिप्टी सीएम का कार्यक्रम एक घंटे से ज्यादा विलंबित हो गया। इस दौरान वहां बाल्टी में लगी रबर से पानी बहता रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केशव प्रसाद मौर्य
सरला सिंह के बंगले गए डिप्टी सीएम
डिप्टी सीएम शिलान्यास समारोह के बाद मोतीझील परिसर में स्थित पूर्व महापौर दिवंगत सरला सिंह के बंगले में गए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके बेटे जीत सिंह से मुलाकात की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें