फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लेडी सिंघम' का बड़ा एक्शन, 600 से ज्यादा स्पेशल पुलिस ऑफिसर Dismissed

Thu, 06 Jul 2017 12:20 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
एसएसपी सोनिया सिंह
अपने कड़े तेवर और कार्रवाई के जुदा अंदाज से पॉपुलर हो चुकीं कानपुर की एसएसपी सोनिया सिंह ने अब अपने ही विभाग को साफ-सुथरा करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। एसएसपी ने बड़ा एक्शन लेते हुए स्पेशल पुलिस अफसर बने 600 से ज्यादा लोगों को बर्खास्त कर दिया है।  
विज्ञापन

2 of 5
एसएसपी सोनिया सिंह
कानपुर पुलिस प्रशासन को सहयोग करने वाली स्पेशल पुलिस फोर्स यानी एसपीओ की कार्यशैली और आपराधिक गतिविधियों से नाराज़ होकर एसएसपी ने 600 से ज़्यादा एसपीओ को अब हटा दिया है। कानपुर में तैनात इन 600 पुलिसकर्मियों में से 150 पर आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। कानपुर शहर में एसपीओ की तैनाती 2014 में तत्कालीन एसएसपी यशस्वी यादव ने की थी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
एसएसपी सोनिया सिंह
कानपुर में पिछले 3 साल से चली आ रही एसपीओ कमेटी बुधवार को डीआईजी सोनिया सिंह ने भंग कर दी। एसएसपी के मुताबिक स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स का गठन पुलिस प्रशासन के सहयोग करने के साथ अपने अपने इलाके में होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए किया गया था। लेकिन इन सबकी खुद की कार्यशैली खराब हो गयी थी।
 

4 of 5
एसएसपी सोनिया सिंह
स्पेशल पुलिस अफसरों में 150 से ज्यादा लोग तो ऐसे थे जो आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। शहर में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कमेटी को भंग ही करना पड़ा।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसएसपी सोनिया सिंह
2014 में स्पेशल पुलिस ऑफिसर कमेटी का उद्धघाटन कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने किया था। राजू ने सभी एसपीओ को जैकेट भी दिए थे। उद्घाटन समारोह के दौरान सपा और भाजपा के कई विधायक भी शामिल थे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें