फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री के सामने ऐसा! भाजपा कार्यकर्ताओं की इस दीवानगी पर भड़क गए केशव, देखिए तस्वीरें

Sat, 06 Jul 2019 06:21 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर में शनिवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या पहुंचे। उपमुख्यमंत्री यहां भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा करने, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकताओं से मुलाकात करने आए।
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद बीजेपी कार्यकर्ता उपमुख्यमंत्री के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में आपस में भिड़ते नजर आए। भगदड़ मचती देख केशव प्रसाद मौर्या ने सभी को फटकार लगाई। इसके बाद कार्यकर्ताओं की इस हरकत पर नाराजगी जाहिर करते हुए वहां से निकल गए।

विज्ञापन

3 of 5
कानपुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए यहां मौर्या ने पदाधिकारियों व कार्यकताओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए संगठन की मजबूती का आह्वान किया।

4 of 5
कानपुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या - फोटो : अमर उजाला
यहां से उपमुख्यमंत्री औचक निरीक्षण करने चकेरी थाना पहुंचे। जिससे एसएसपी समेत पुलिसकर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। यहां मौर्या ने थाने के हिस्ट्रीशीटर और भूमाफियाओं के रजिस्टर मंगवाए। साथ ही पुलिसकर्मियों से भी काफी देर बातचीत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या - फोटो : अमर उजाला
चकेरी थाने का औचक निरीक्षण करने के बाद उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या यहां से सर्किट हाउस के लिए निकल गए। जानकारी के अनुसार यहां उपमुख्यमंत्री अफसरों के साथ बैठक करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें