फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार को सड़क पर मौत का तांडव, आठ लोगों की गई जान, हादसे का मंजर बयां करती तस्वीरें

Sat, 06 Jul 2019 06:21 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
1 of 5
औरैया में दर्दनाक सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरैया जिले में शनिवार को हुए दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया। यहां डीसीएम और ऑटो की टक्कर में हुई आठ लोगों की मौत से पूरे जिले में कोहराम मच गया। मरने वालों में एक महिला अध्यापक समेत पांच अध्यापक शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 5
औरैया में दर्दनाक सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
भीषण हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। सड़क पर मौत के इस तांडव को देख हर कोई सिहर उठा। ओवरलोड ऑटो भी इस हादसे का बड़ा कारण है।
विज्ञापन

3 of 5
औरैया में दर्दनाक सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
यह घटना स्टेट हाईवे पर सहायल थाना क्षेत्र के गपचारियापुर के पास हुई। यहां भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे में ऑटो चालक की भी मौत हो गई है।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी औरैया के गपचरियापुर में सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत लोगों की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

4 of 5
औरैया में दर्दनाक सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
मृतकों में स्वरूपा शुक्ला (61) कार्यवाहक प्रधानाचार्य कन्या विद्यालय पुरवा सुजान में निवासी शांति नगर दिबियापुर, राकेश गुप्ता (61) पुत्र रामनाथ गुप्ता जनता इंटर कॉलेज पुरवा सुजान में टीचर, स्वतंत्र वर्मा (60) पुत्र लालमन निवासी भगवतीगंज दिबियापुर जनता इंटर कॉलेज पुरवा सुजान में टीचर, दिनेश कुमार वर्मा (40) निवासी लखीमपुर खीरी टीचर जनता इंटर कॉलेज, पंकज पाठक (35) ड्राइवर पुरवा भिखनी, संतोष राजपूत (50) पुत्र भगवानदीन निवासी गपचारियापुर टीचर लाल बहादुर शास्त्री पूर्व माध्यमिक विद्यालय इंगलिस टीचर, जमील (42) पुत्र रमजानी निवासी अबाबर दिबियापुर मीठे बतासा कारीगर, बबोल सिंह भदौरिया (45) पुत्र विक्रम भदौरिया निवासी सिखू ठेकेदार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
औरैया में दर्दनाक सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
घटना में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों में गोल्डी (18) पुत्री तेज सिंह निवासी बरियारेमऊ सहायल और रईस कुमार( 31) पुत्र शिवनाथ सिंह निवासी कन्हो शामिल हैं। दोनों का सीएचसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां इनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें