फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने 41.92 किमी लंबाई की सड़कों का लोकार्पण, कहा गांव गरीब किसान की सरकार

Tue, 29 Oct 2019 07:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोबा में विकासखंड जैतपुर के ग्राम धवर्रा में पं. गणेश प्रसाद मिश्र की तृतीय पुण्यतिथि पर गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के तत्वावधान में आयोजित समारोह में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 41.92 किमी लंबाई की 4099.13 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
विज्ञापन


इस दौरान डिप्टी सीएम ने नव निर्मित खेल परिसर का उद्घाटन व पं. गणेश प्रसाद मिश्र की मूर्ति का अनावरण किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व राज्य की सरकार गांव, गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं की उन्नति और सम्मान के लिए कृत संकल्पित है। सरकार द्वारा किसानों की बेहतर स्थिति के लिए किसान सम्मान निधि योजना चालू की गई है।

 
विज्ञापन

केशव मौर्य - फोटो : अमर उजाला
जिसके तहत 2000 रुपये प्रति तिमाही की दर से प्रति वर्ष सभी किसानों के खाते में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ऐसी व्यवस्थाएं की गईं हैं, जिसमें बिचौलियों की भूमिका न होने पाए। उन्होंने कहा कि गांव-गांव व घर-घर में विद्युत कनेक्शन मुहैया कराया जा रहा है। स्वच्छता कार्यक्रम के तहत घर-घर में शौचालय का निर्माण कार्य किया गया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा की प्रधानमंत्री जी की संकल्पना के अनुसार सभी लोगों को पाइपलाइन के माध्यम से पीने के पानी के लिए योजना बनाई गई है।

जिसके तहत हर घर को पाइपलाइन के माध्यम से पेयजल मुहैया कराया जाएगा। इस योजना की शुरुआत बुंदेलखंड से की गई है। इस दौरान उन्होंने चार अन्ना पशुओं को पालने पर 3600 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाने की योजना व कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दी। उन्होंने ग्राम धवर्रा के लोगों को आगामी दिनों में इंटर कालेज की सौगात देने का आश्वासन दिया। उन्होंने जिले के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम स्तर पर प्रदर्शनी लगाकर लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराएं।

कार्यक्रम में युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी, बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सतीश कुमार द्विवेदी, आध्यात्मिक गुरु त्रिलोचन दास, न्यास के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र, सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, विधायक सदर राकेश गोस्वामी, विधायक चरखारी ब्रजभूषण राजपूत, विधायक राठ मनीषा अनुरागी, विधायक हमीरपुर युवराज सिंह, पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश सरकार ललिता यादव, पूर्व विधायक विजावर पुष्पेंद्र नाथ पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा दयाशंकर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, डीएम महोबा अवधेश कुमार तिवारी, एसपी स्वामीनाथ सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें