फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ में हारने के बाद फिर लेने पहुंचा रूपये, पत्नी ने किया मना लेकिन नहीं माना, घर लौटा तो मिली लाश

Tue, 29 Oct 2019 07:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
मृतका अंजू (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हार के बाद भी जुआ खेलने के लिए जबरदस्ती घर से रुपये ले जाने पर पत्नी ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे पिता ने बेटी का शव देख दामाद की पिटाई कर दी। इसके बाद बेटी के पति, देवर व सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। मृतका गर्भवती थी। घटना फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद की है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नहरैया निवासी विष्णु प्रताप ने अपनी बेटी अंजू (20) की शादी करीब दस माह पूर्व गांव नगला दलजीत सिंह निवासी मोहित पुत्र श्यामा के साथ की थी। सोमवार को मोहित जुुआ में रुपये हार गया था। उसने अपनी बाइक गिरवीं रख दी, बाइक की रकम भी जुए में हार गया। इसके बाद वह घर पर रुपये लेने पहुंचा। वहां पत्नी अंजू ने रुपये देने से मना कर दिया। इस पर उसने अंजू के साथ मारपीट कर दी और घर से जबरदस्ती रुपये निकाल ले गया।

 
विज्ञापन

दस माह पहले हुई थी दोनों की शादी, आरोपी पति हिरासत में  

इसके बाद अंजू ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद सास लौंगश्री अंदर गई तो अंजू का शव फंदे पर लटका देख उन्होंने शोर मचाया। इस पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने शव को फंदे से उतार लिया। सूचना पर अंजू के मायके वाले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मोहित पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लाया।

इसका मोहित विरोध करने लगा तो अंजू के पिता व अन्य परिजनों ने मोहित के साथ मारपीट कर दी। लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। इसके बाद मोहित वहां से भाग गया। मृतका के पिता विष्णु प्रताप ने बताया कि उसकी पुत्री अंजू गर्भवती थी। पिता ने बेटी के पति, देवर रोहित व सास लौंगश्री के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

इसमें यह स्पष्ट नहीं किया कि मोहित दहेज में क्या मांग करता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। आरोपी मोहित को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं बताया गया कि मोहित ने करीब दस माह पूर्व अंजू से प्रेम विवाह किया था। इससे अंजू के परिजन खुश नहीं थे। वह इसका विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें