फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डिप्टी सीएम ने उद्यमियों व जवानों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। विकास नगर स्थित शकुंतला शक्तिपीठ की ओर से आयोजित महायज्ञ और भागवत कथा में शुक्रवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उद्यमियों, जवानों और डाॅक्टरों को सम्मानित किया। यहां ब्रजेश पाठक का स्वागत आचार्य केए दुबे पद्मेश एवं डॉ आचार्य अमरेश मिश्रा ने किया।
विज्ञापन


उन्होंने उद्यमी हरेंद्र गुप्ता, रमेश वर्मा, प्रदीप कुमार, अनिल द्विवेदी व अतुल भाटिया, सेना के सूबेदार देवनारायण, उत्तम सिंह, नायब सूबेदार स्वर्ण कुमार गौतम, हवलदार शैलेंद्र सिंह और डॉ. अखंड प्रताप सिंह को सम्मानित किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि ईश्वर से कामना है कि यज्ञ का फल पूरे कानपुर और प्रदेश को मिले।

यहां आचार्य सदानंद महाराज भागवत कथा सुना रहे हैं। 14 दिसंबर को कार्यक्रम का समापन होगा। उस दिन भंडारा वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान महापौर प्रमिला पांडेय, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, विधायक सुरेंद्र मैथानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें