फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: राहुल की शानदारी पारी से बरेली हंटर्स बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। 26वें यूपी पुलिस वार्षिक क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को हुए फाइनल मैच में बरेली हंटर्स ने मेरठ जोन को पांच विकेट से हराकर ट्रॉफी जीती। टीम से राहुल ने 84 रन की शानदार पारी खेली। ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में मेरठ जोन ने 19.5 ओवर में 166 रन बनाए।
विज्ञापन


टीम से राहुल चौधरी ने 58 व अर्जुन मलिक ने 53 रन की पारी खेली तो गेंदबाजी में मानिक सिरोही ने चार, अचिन व चेतन ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। वहीं बरेली हंटर्स ने 18.5 ओवर में पांच विकेट पर 172 रन बनाकर मैच जीता।

टीम से राहुल ने 55 गेंदों पर चार छक्कों व आठ चौकों की मदद से नाबाद 84 रन की पारी खेली व अन्नू ने 56 रन का सहयोग किया। गेंदबाजी में मंजीत सिंह ने तीन, विवेक व धर्मेंद्र ने एक-एक विकेट हासिल किया। प्लेयर ऑफ द मैच राहुल को चुना गया। एडीजी जोन आलोक सिंह ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें