डिप्टी सीएम ने हुंकार भरते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने राज्य से सपा शासनकाल के 'गुंडा राज' और माफिया राज को पूरी तरह से नेस्तनाबूद कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि डबल इंजन की सरकार में उत्तर प्रदेश अब गुंडागर्दी से मुक्त होकर तेजी से प्रगति और विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
जनता जानती है सपा का असली चेहरा, भय के साये में था व्यापारी
जनसभा में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पूर्ववर्ती सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता सपा के उस असली चेहरे को आज तक नहीं भूली है, जब शासन में गुंडे, मवाली और बड़े-बड़े माफिया आम जनता पर हावी थे।
एक्सप्रेस-वे की रफ्तार से दौड़ रहा विकास, हर नागरिक को मिला हक
प्रदेश की वर्तमान कानून-व्यवस्था और बुनियादी ढांचे का जिक्र करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि आज का उत्तर प्रदेश बदल चुका है। बिजली, पानी, चमचमाती सड़कें, बेहतर शिक्षा और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं हर गांव-गरीब तक पहुंच रही हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" के मूलमंत्र पर चलते हुए सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के हर एक नागरिक को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम कर रही है।
http://
विपक्ष को दी खुली चुनौती, 2017 से 2026 के कार्यों की करें तुलना
सपा और समूचे विपक्ष पर तंज कसते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज विपक्ष के पास जनता के बीच जाने के लिए या सरकार की आलोचना करने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने सपा आलाकमान को खुली चुनौती देते हुए कहा, अगर हिम्मत है तो सपा अपने शासनकाल के काले कारनामों की तुलना भाजपा सरकार के 2017 से लेकर साल 2026 तक के ऐतिहासिक विकास कार्यों से करके देख ले।