फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशव प्रसाद मौर्य बोले: सपा ने कब्रिस्तान की दीवारें बनवाई, भाजपा आतंकियों का कब्रिस्तान बनवाएगी

Sun, 02 Jan 2022 10:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2022 में भाजपा की सरकार 300 के पार सीटों के साथ आनी तय हो गई है। अखिलेश यादव अब 2027 के लिए तैयारी करें। कहा कि कानपुर किसी राजधानी से कम नहीं है। आगामी भाजपा सरकार में यहां और भी बहुत कुछ होगा।
विज्ञापन
बिठूर में मां गंगा की आरती करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व विधायक अभिजीत सिंह सांगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानगर जनपद प्रभारी व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में बनाए जा रहे डिफेंस कॉरिडोर में आने वाले समय में ऐसी-ऐसी मिसाइलें बनाई जाएंगी जो आतंकवादियों का पूरी तरह से सफाया करने में इस्तेमाल होंगी।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने अपने कार्यक्रम में कब्रिस्तान की दीवारें बनवाई हैं, भाजपा सरकार पाकिस्तान के अंदर आतंकवादियों का कब्रिस्तान बनवाएगी। केशव मौर्य रविवार को महानगर में पार्टी की जन विश्वास यात्रा के समापन अवसर पर बिठूर के ब्रह्मावर्त घाट पर आयोजित जनसभा में बोल रहे थे।

उन्होंने सपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि जब अखिलेश सरकार थी तो सिर्फ कब्रिस्तान की चहारदीवारी बनाने में ही पूरा धन खर्च किया जाता था। इतना ही नहीं जब मुस्लिम समाज के लोगों की रैलियां होती थीं तो सपा सरकार एक लाख रुपये भी देती थी।
विज्ञापन


लेकिन भाजपा की सरकार में हिंदू मुस्लिम, सिख सभी को समान रूप से सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सबका साथ सबका विकास के आधार पर उनकी पार्टी काम कर रही है। सभी विपक्षी मिलकर अगड़ों, पिछड़ों व दलितों को बांटने की कोशिश में लगे हैं।
विज्ञापन

जिस तरह से प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम है, उसी तरह से भाजपा में भी अगडे़, पिछड़े और दलितों का संगम है। ये लोग विपक्षियों के किसी भी हथकंडे में आकर भाजपा से अलग होने वाले नहीं हैं। उन्होंने हिंदू और हिंदुत्व के मुद्दे को भी उठाया, बोले जिन हिंदुओं की आस्था के लिए बाबूू कल्याण सिंह ने अपना सब कु छ न्योछावर किया।

अपने को हिंदू कहने वाली ये विपक्षी पार्टी के लोग उनके निधन पर शोक भी प्रकट नहीं करने गए। कहा कि 2022 में भाजपा की सरकार 300 के पार सीटों के साथ आनी तय हो गई है। अखिलेश यादव अब 2027 के लिए तैयारी करें। कहा कि कानपुर किसी राजधानी से कम नहीं है। आगामी भाजपा सरकार में यहां और भी बहुत कुछ होगा। समापन अवसर पर उन्होंने गंगा की आरती भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें