फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डर, गठबंधन, जातिवाद और सरकार को लेकर डिप्टी सीएम ने दिया बड़ा बयान

Fri, 18 Jan 2019 07:21 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो
कानपुर पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि विरोधी अब दिन में सपने देख रहे हैं। शर्मा ने कहा है कि जो लोग डरते हैं, वही गठबंधन करते फिरते हैं। बिना नीति, नीयत के अवसरवादियों का गठबंधन पहले भी हुआ था, वे तब भी भाजपा को नहीं हरा पाए। तब भाजपा सत्ता में नहीं थी।
विज्ञापन

2 of 5
डेमो
आज तो 16 राज्यों में बीजेपी की सरकार है। लोग भाजपा के विकास कार्य देख रहे हैं। डिप्टी सीएम ने विकास संबंधी योजनाएं प्रदेश स्तर पर लागू करने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा ही बताया।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो
डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा गुरुवार को बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कालेज में आयोजित कविताई संस्था के कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि यूपी में कभी जातिवाद, अपराध का बोलबाला रहा है। अब लोग पूंजी निवेश करने आ रहे हैं।

4 of 5
डेमो
60 हजार करोड़ का पूंजी निवेश हुआ और डेढ़ लाख करोड़ निवेश की सहमति बनी है। खनन मामले में सीबीआई छापे के संबंध में बोले कि वर्ष 2007 में जब कोर्ट ने जांच का आदेश दिया था, तब भाजपा की सरकार नहीं थी। कोर्ट के पुराने आदेश पर अमल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो
सवर्णों का आरक्षण पूरे देश में लागू होगा। गंगा सफाई पर कहा कि लोगों को कुंभ में शुद्ध गंगा जल मिल रहा है। गंगा में डुबकी लगाने के बाद विरोधी भी मुख्यमंत्री का धन्यवाद कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें