फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी चेयरमैन बनाने को भाजपा ने रचा चक्रव्यूह

Sat, 07 Feb 2015 03:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सभासद लखन ओमर के पार्टी छोड़ने से अल्पमत में आई भाजपा ने छावनी बोर्ड में डिप्टी चेयरमैन बनाने को लेकर चक्रव्यूह रचा है। बोर्ड में पांच सभासद निर्दलीय और तीन भाजपाई हैं।
विज्ञापन


पार्टी पांचों निर्दलीय सभासदों को अपने पाले में लाने के लिए जुट गई है। शुक्रवार को डिप्टी चेयरमैन की प्रत्याशी समेत अन्य दो सभासदों की सांसद मुरली मनोहर जोशी के सामने परेड कराई गई।

लखन ओमर की भरपाई के लिए पार्टी के पदाधिकारी चक्रव्यूह रचने में जुटे हैं। इस काम में मुख्य भूमिका निभाने का जिम्मा महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, विधायक सतीश महाना और विधायक रघुनंदन भदौरिया को दिया गया है।
विज्ञापन


प्रदेश स्तर से भी इसकी मानीटरिंग की जा रही है। डॉ. जोशी ने सभासदों और पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि जिस तरह से असंभव लगने वाले एमएलसी चुनाव में जीत हासिल हुई है।

उसी तरह छावनी बोर्ड में भी पार्टी का डिप्टी चेयरमैन बनेगा। इस बीच पता चला है कि छावनी बोर्ड के कई निर्दलीय सभासदों से भाजपा पदाधिकारियों ने अलग-अलग मिलकर बात की है। भाजपाई हर संभव निर्दलीय प्रत्याशियों को अपने पक्ष में लाने के लिए जुटे हैं।

छावनी बोर्ड में पार्टी का डिप्टी चेयरमैन बनाने की पूरी तैयारी है। पार्टी स्तर से इसके लिए सभी सभासदों से वार्ता की गई है। पूरी उम्मीद है कि हम इसमें सफल होंगे।
विज्ञापन


- सुरेंद्र मैथानी, अध्यक्ष, महानगर भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें