कानपुर में डेंगू एक्टिव केस की संख्या सौ के नीचे आ गई है। एसीएमओ संचारी रोग डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि उर्सला और मेडिकल कॉलेज में कुल 186 सैंपल की जांच हुई है। इनमें 21 पॉजिटिव हैं। सैंपलों का पॉजिटिविटी रेट 9.68 फीसदी है।
कानपुर में तापमान में कमी आने के साथ डेंगू के संक्रमण का स्तर घटना शुरू हो गया है। डेंगू के लक्षणों वाले रोगियों के सैंपलों का पॉजिटिविटी रेट घट रहा है। डेंगू एक्टिव केस की संख्या सौ के नीचे आ गई है। बुधवार को 18 नए डेंगू संक्रमित मिले हैं। उर्सला की लैब ने आठ और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने 10 डेंगू संक्रमितों की रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन
इनमें नगर के 11 और दूसरे जिलों के सात रोगी हैं। एसीएमओ संचारी रोग डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि उर्सला और मेडिकल कॉलेज में कुल 186 सैंपल की जांच हुई है। इनमें 21 पॉजिटिव हैं। सैंपलों का पॉजिटिविटी रेट 9.68 फीसदी है। उर्सला ने आठ सैंपल में डेंगू पॉजिटिव की रिपोर्ट दी है। इनमें एक केस शुक्लागंज उन्नाव का है।
अन्य केस नगर के हैं। ये संक्रमित एचएएल कालोनी रामादेवी, जिला जेल, मीरपुर कैंट, जेके कैलाशनगर, फीलखाना, केशवनगर और सरसौल के हैं। ये रोगी अस्पतालों में भर्ती हैं। मेडिकल कॉलेज से जारी रिपोर्ट में पांच रोगी कानपुर देहात और एक औरैया का है। नगर के रोगियों में तीन संक्रमित मेडिकल कॉलेज कैंपस और एक केशवनगर का है। स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न ब्लॉक में सात मेडिकल कैंपों का आयोजन किया। इनमें 805 रोगियों की जांच की गई, डेंगू के लक्षणों वाला कोई रोगी नहीं मिला। बुखार के 153 रोगियों की मलेरिया जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।