कानपुर। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से नरोना चौराहे से चार साल पहले हटाई गई गणेश शंकर विद्यार्थी जी की प्रतिमा पुनर्स्थापित नहीं कराई गई है। इसके विरोध में 13 अक्तूबर को सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने नयागंज मेट्रो स्टेशन के बाहर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
वहीं क्षेत्रीय पार्षद विकास जायसवाल ने बताया कि विद्यार्थी जी की प्रतिमा उनके कार्यालय में रखी है। नरोना चौराहे पर मंदिर निर्माण पूरा होने के बाद पुनर्स्थापित किया जाएगा। मेट्रो के पीआरओ ने बताया कि विद्यार्थी जी की प्रतिमा प्रशासन को सौंप दी थी। प्रशासन के निर्देशानुसार प्रतिमा को ससम्मान सर्व सहमति से निर्धारित स्थान और तारीख पर पुनर्स्थापित किया जाएगा। (ब्यूरो)