दरोगा की निजी कार का टूटा शीशा
- फोटो : अमर उजाला
इस बात को लेकर ट्रैक्टर चालक व नरेंद्र पासवान से विवाद हो गया। नरेंद्र ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नरेंद्र को हिरासत में ले लिया जबकि ट्रैक्टर चालक वहां से निकल गया। इस पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने यूपी 100 वाहन में पथराव कर दिया। पुलिस किसी तरह से नरेंद्र को लेकर रनियां चौकी पहुंची। भीड़ भी रनियां चौकी और नरेंद्र को जबरन छुड़ाने लगे।
पुलिस ने इसका विरोध किया तो उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। ग्रामीणों ने बताया कि वहां फायरिंग भी की गई। चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह ने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी।
इस पर अकबरपुर, गजनेर थाने के अलावा बारा, जैनपुर चौकी समेत क्यूआरटी मौके पर भेजी गई। भारी पुलिस बल देख ग्रामीणों ने पुलिस के वाहनों पर पथराव कर दिया। पथराव में बारा चौकी के एचसीपी प्रमेश मिश्रा की निजी कार, कोतवाल अकबरपुर की सरकारी बोलेरो का शीशा, रनियां पुलिस चौकी व गजनेर एसओ की जीप क्षतिग्रस्त हो गई।
पथराव में घायल हुए ट्रक चालक
- फोटो : अमर उजाला
चौकी परिसर के बाहर खड़े अन्य वाहनों में भी पथराव कर ग्रामीणों ने तोड़ दिया। सीज किए गए दो डंपरों के चालक पथराव में घायल हो गए। बवाल की सूचना पर एसपी राधेश्याम भी मौके पर पहुंचे। एसपी ने कोतवाल अकबरपुर को उपद्रवियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
दूसरे दिन भी चौकी में बरौर, गजनेर आदि थानों के अलावा क्यूआरटी पूरे दिन तैनात रही। एसपी राधेश्याम ने बताया कि शराब के नशे में कुछ लोगों ने ग्रामीणों को एकत्र कर उपद्रव कराया है, जिसमें पुलिस के वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। चार लोग गिरफ्तार कर किए हैं, ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश अकबरपुर कोतवाल को दिए गए हैं।