फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब पुलिस ने सूचना देने वाले को ही हिरासत में ले लिया, ग्रामीणों ने चौकी में की तोड़फाड़

Tue, 10 Jul 2018 07:59 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त हुई रनियां चौकी की कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कानपुर में अकबरपुर कोतवाली के सिहुरा भावन गांव में ट्रैक्टर से स्पीड ब्रेकर टूट जाने पर चालक से एक ग्रामीण का विवाद हो गया। ग्रामीण ने इसकी सूचना यूपी 100 को दी। पुलिस ने सूचना देने वाले को ही हिरासत में ले लिया। इस पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और यूपी 100 वाहन पर पथराव कर दिया। किसी तरह से पुलिस उसे लेकर रनियां चौकी पहुंची।

 

रविवार देर रात रनियां चौकी में भारी संख्या में महिलाओं के साथ ग्रामीण चौकी पहुंच गए। हिरासत में लिए गए युवक को जबरन ले जाने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने विरोध किया तो ग्रामीणों ने चौकी में पथराव कर दिया। इस पर पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज किया।

 

जानकारी पर अकबरपुर, गजनेर आदि कई थानों फोर्स मौके पर भेजा गया। पथराव कर उपद्रवियों ने पुलिस वाहन तोड़ दिए। कुछ पुलिस कर्मियों को मामूली चोटें आईं।  सिहुरा भावन गांव में नरेंद्र पासवान के दरवाजे सड़क पर स्पीड ब्रेकर बना था। रविवार देर शाम तेज रफ्तार में ट्रैक्टर लेकर निकले सिकंदरा निवासी चालक बाबू सिंह ने अचानक ब्रेकर के पास ब्रेक लगा दिया, इससे ब्रेकर उखड़ गया।

विज्ञापन

 

दरोगा की निजी कार का टूटा शीशा - फोटो : अमर उजाला
इस बात को लेकर ट्रैक्टर चालक व नरेंद्र पासवान से विवाद हो गया। नरेंद्र ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नरेंद्र को हिरासत में ले लिया जबकि ट्रैक्टर चालक वहां से निकल गया। इस पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने यूपी 100 वाहन में पथराव कर दिया। पुलिस किसी तरह से नरेंद्र को लेकर रनियां चौकी पहुंची। भीड़ भी रनियां चौकी और नरेंद्र को जबरन छुड़ाने लगे।
 
पुलिस ने इसका विरोध किया तो उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया।  पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। ग्रामीणों ने बताया कि वहां फायरिंग भी की गई। चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह ने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी।
 
इस पर अकबरपुर, गजनेर थाने के अलावा बारा, जैनपुर चौकी समेत क्यूआरटी मौके पर भेजी गई। भारी पुलिस बल देख ग्रामीणों ने पुलिस के वाहनों पर पथराव कर दिया। पथराव में बारा चौकी के एचसीपी प्रमेश मिश्रा की निजी कार, कोतवाल अकबरपुर की सरकारी बोलेरो का शीशा, रनियां पुलिस चौकी व गजनेर एसओ की जीप क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

पथराव में घायल हुए ट्रक चालक - फोटो : अमर उजाला
चौकी परिसर के बाहर खड़े अन्य वाहनों में भी पथराव कर ग्रामीणों ने तोड़ दिया। सीज किए गए दो डंपरों के चालक पथराव में घायल हो गए। बवाल की सूचना पर एसपी राधेश्याम भी मौके पर पहुंचे। एसपी ने कोतवाल अकबरपुर को उपद्रवियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
 
दूसरे दिन भी चौकी में बरौर, गजनेर आदि थानों के अलावा क्यूआरटी पूरे दिन तैनात रही। एसपी राधेश्याम ने बताया कि शराब के नशे में कुछ लोगों ने ग्रामीणों को एकत्र कर उपद्रव कराया है, जिसमें पुलिस के वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। चार लोग गिरफ्तार कर किए हैं, ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश अकबरपुर कोतवाल को दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें