फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अभद्रता के खिलाफ लोकतंत्र सेनानी क्रमिक अनशन पर, भाजपा भी शामिल

Sat, 27 Oct 2018 06:55 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अनशन पर बैठे लोकतंत्र सेनानी व राजनैतिक दलों के नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में लोकतंत्र सेनानी आनंद भगवान द्विवेदी की विधवा और उनके बेटे के साथ की गई पुलिस अभद्रता के खिलाफ शनिवार को लोकतंत्र सेनानियों उरई के गांधी चबूतरा पर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष चौधरी ब्रजेंद्र मयंक की अगुवाई में शुरू हुए अनशन में पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। 
विज्ञापन


समिति के संरक्षक राजाराम व्यास ने विभिन्न दलों के नेताओं, सामाजिक व व्यापारिक संगठनों के बीच पूरी घटना का उल्लेख करते हुए न्याय की लड़ाई में साथ देने का आह्वान किया। लालसिंह चौहान ने कहा कि जब तक अभद्रता करने वाले सीओ व कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है, तब तक लड़ाई जारी रहेगी।

लोकतंत्र सेनानी राधेलाल गुप्ता व अशोक गुप्ता ने कहा कि सिस्टम के खिलाफ लड़ाई है। इसके लिए राजनीतिक भेदभाव भुलाकर आगे आना होगा। व्यापारी नेता दिलीप सेठ, भगवानदास त्रिपाठी, केपी पाराशर, राघवेंद्र सिंह परिहार, कैलाश पाठक ने कहा कि जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से संबंध में ज्ञापन दिया जा चुका है, इसके बावजूद कार्रवाई न होना चिंता की बात है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

आंदोलन करने वालों के साथ भाजपा भी शामिल 

लोकतंत्र सेनानी अवध शर्मा बब्बा ने कहा कि लोकतंत्र में हम किसी को बनाना जानते है तो उसे मिटाना भी जानते है। कई वक्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ भी आक्रोश व्यक्त किया। झांसी से आए लोकतंत्र सेनानी गिरीश श्रीवास्तव, रामप्रकाश गुप्ता, कैलाश वाजपेयी, महोबा से आए ब्रजगोपाल अग्रवाल, फतेहपुर के नवलकिशोर मिश्रा, अनिल सिंह सेंगर व प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र कुमार अटल ने घोषणा की कि जब तक न्याय नहीं मिल जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर श्रीप्रकाश याज्ञिक, महादेव गोस्वामी, जवान सिंह, पूरनलाल, रामेश्वर त्रिपाठी, रामप्रकाश निषाद, कल्याणदास, रमेश गुप्ता अनशन पर बैठे। संचालन हरेंद्र विक्रम सिंह ने किया। 


लोकतंत्र सेनानी के परिवार के साथ पुलिस अभद्रता के खिलाफ आंदोलन करने वालों में लोकतंत्र सेनानियों के खिलाफ विपक्षी दलों के लोग तो थे, साथ ही बड़ी संख्या में भाजपा के नेता भी शामिल थे। इन लोगों ने कहा कि पुलिस प्रशासन के रवैए के कारण सरकार की छवि खराब हो गई है। यदि जल्द सुधार न हुआ तो आगामी चुनावों में इसका असर पड़ सकता है। इस दौरान भाजपा के जगदीश तिवारी, वीरेंद्र मिश्रा, काशीप्रसाद वर्मा, क्षमाधार प्रजापति, शिवराम महाजन, अमित गुप्ता, अयोध्या विश्वकर्मा, अमित तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें