इटावा में निजी बस संचालकों ने भिंड-ग्वालियर बस अड्डे का स्थान बदलने की मांग की है। संचालकों के द्वारा डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने बस अड्डे पर सुविधाएं न होने से यात्रियों को दिक्कत होने का तर्क दिया।
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में निजी बस संचालकों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देकर भिंड- ग्वालियर बस अड्डे का स्थान बदलवाने की मांग की है। संचालकों ने बस अड्डे पर सुविधाएं न होने से यात्रियों को दिक्कत होने का तर्क दिया। बस संचालक अभिषेक के नेतृत्व में डीएम के पास पहुंचे। डीएम को बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान में ग्वालियर बस स्टाप को टिक्सी चौराहा पर कर दिया गया है।
विज्ञापन
शहर से बाहर होने के कारण वहां यात्रियों को पहुंचने में दिक्कत होती है। नई जगह पर यात्रियों के लिए पानी, छाया आदि के इंतजाम भी नहीं हैं। यात्रियों के न आने से नुकसान हो रहा है। बस स्टैंड को बीएसए कार्यालय के पास या सरैया चुंगी के पास कर दिया जाए तो संचालकों के साथ यात्रियों को सुविधा हो जाएगी। ज्ञापन देने वालों में पद्म गुप्ता, वीरेंद्र, प्रेम कुमार, अनूप कुमार, विश्वनाथ, रूपेश, नवीन कुमार आदि शामिल रहे।