फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म व हत्या की घटनाओं के विरोध में धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक(कानपुर देहात)। प्रदेश में बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में सोमवार को प्रसपा ने नहर कोठी पर धरना दिया। इससे पहले मौन जुलूस निकालकर आरोपियों की फांसी की सजा देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में जिला उपाध्यक्ष रविंद्र पालीवाल ने कहा कि प्रदेश में लगातार बेटियों के साथ बलात्कार और हत्या जैसे जघन्य अपराध हो रहे हैं। इन्हें रोकने में प्रशासन नाकाम है। बलात्कार के आरोपियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। प्रसपा नेता सत्यवीर यादव ने कहा कि देश में लगातार हो रही बलात्कार की घटनाओं से देश में गुस्सा है। इसके पूर्व कस्बे में मौन जुलूस निकाला।
जिलाध्यक्ष राजेश सिंह कुशवाह ने बताया कि बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर जल्द ही मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान दीपू यादव, राजू गुप्ता, रविंद्र यादव, दिलीप पाल, रंजन कुशवाहा, रामजी लाल राजपूत, नरेंद्र यादव, सूरज पाल, मनोज, सूरज पाल, दीपू गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें