कानपुर। कल्याणपुर आवास विकास में फूड डिलीवरी का आर्डर में आपस में डिलीवरी बाॅय भिड़ गए। एक एक डिलीवरी बाॅय ने साथियों संग दूसरे पर हमला कर दिया। बम भी फेंके। इसमें दूसरा डिलीवरी बाॅय घायल हो गया। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है।
इनकम टैक्स हाउसिंग सोसायटी विनायकपुर के रहने वाले सुशील कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि वह आवास विकास केसा चौराहे के पास स्थित एक फूड कंपनी में डिलीवरी बाॅय है। बुधवार रात वह ऑर्डर लेकर डिलीवरी के किए निकल रहा था तभी डिलीवरी बाॅय रोहित सोनकर उर्फ चुर्री बमबाज ने खुद ऑर्डर ले जाने की बात कही। मना करने पर धमकी देकर चला गया। करीब डेढ़ घंटे बाद रोहित अपने चार साथियों के साथ आया और पीट दिया। बम चला दिए जिसमें पैर में काफी चोट आ गई। इलाकाई लोगो ने एक युवक को मौके पर पकड़ लिया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को लेकर थाने पहुंची। युवक की पहचान प्रदीप निषाद के रूप में हुई है। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि मारपीट के दौरान युवकों ने सुतली बम चलाए गए हैं। एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।