फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कानपुर में 31 को होगी प्रथम पैरा डार्ट्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। इंडियन डिसेबिलिटी डार्ट्स एसोसिएशन की ओर से प्रथम पैरा डार्ट्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन 31 जनवरी को रामादेवी स्थित गेस्ट हाउस में किया जाएगा। इसमें विभिन्न राज्यों से 120 से अधिक दिव्यांग खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। यह जानकारी एसोसिएशन के महासचिव महेंद्र सिंह ने दी। महेंद्र सिंह ने बताया कि यह चैंपियनशिप केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि दिव्यांगजनों के आत्मविश्वास, स्वाभिमान और सामाजिक सशक्तिकरण को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सार्थक पहल है।
विज्ञापन


अध्यक्ष अंकुर गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन अंतरराष्ट्रीय पैरा स्पोर्ट्स मानकों के अनुरूप किया जाएगा, जिसमें व्हीलचेयर, अपर लिम्ब और लोअर लिम्ब सहित विभिन्न श्रेणियों में मुकाबले होंगे। उद्घाटन अवसर पर 31 जनवरी को शाम चार से सात बजे तक दिव्यांग फैशन शो और टैलेंट हंट कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, खेल प्रशासक संजय कपूर, सांसद रमेश अवस्थी सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। आयोजन की ब्रांड एम्बेसडर समाजसेविका शिखा शुक्ला होंगी। वहीं मानव संकल्प वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष एडवोकेट गीतांजलि शर्मा, वर्ल्ड डिसेबिलिटी डार्ट्स एसोसिएशन स्कॉटलैंड के सीईओ टेड मैकमिलन, डॉ. उत्तम ओझा, संयुक्त सचिव सुनील मंगल और लेखक प्रो. एसएस डोगरा भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें