फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गणित, एआई और मशीन लर्निंग के संबंधाें पर हुआ मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कानपुर। हरकोर्ट बटलर तकनीकी विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) के गणित विभाग में मंगलवार को लर्निंग एल्गोरिदम इन प्योर एंड एप्लाइड मैथमेटिक्स विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। यहां गणित, मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बीच बढ़ते संबंधों को समझाने और शोध के नए आयामों पर मंथन हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति प्रो. समशेर शामिल रहे। विशेषज्ञों ने बताया कि आधुनिक एआई और मशीन लर्निंग तकनीकों के विकास में गणित की अहम भूमिका है। आईआईटी बीएचयू के प्रो. आरके पांडेय ने स्वास्थ्य सेवाओं में उपयोग होने वाले नए एल्गोरिदम पर व्याख्यान दिया। एचबीटीयू के डॉ. विवेक सिंह वर्मा ने कंप्यूटर विजन और डीप लर्निंग में हो रही प्रगति की जानकारी दी। आईआईटी कानपुर के प्रो. शलभ ने डेटा साइंस में गणित की उपयोगिता को सरल उदाहरणों के साथ समझाया। डीन प्रो. मनोज कुमार, गणित विभागाध्यक्ष प्रो. आरएन त्रिपाठी, संयोजक प्रो. यूपी सिंह और प्रो. नीरज कुमार, डॉ. शिवम श्रीवास्तव, डॉ. अभिनव श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज इन विषयों पर होंगे व्याख्यान
बुधवार को एचबीटीयू के प्रो. डी. परमार सिमुलेशन और ऑप्टिमाइजेशन मॉडल, आईआईटी कानपुर की डॉ. दूतिका वत्स सांख्यिकीय तकनीकों पर आधारित लर्निंग एल्गोरिदम और एचबीटीयू के डॉ. अभिनव श्रीवास्तव एल्गोरिदम के गणितीय आधार पर व्याख्यान देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें