फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जंक फूड से पेट रहता गड़बड़, होते त्वचा रोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज में मंगलवार को राष्ट्रीय पोषण सप्ताह-2026 का शुभारंभ हुआ। वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्या डॉ. वंदना पाठक ने कहा कि लंबे समय तक अनुचित खानपान से पाचन संबंधी समस्याएं, त्वचा रोग और चयापचय संबंधी विकार उत्पन्न होते हैं।
विज्ञापन

सीएसए विश्वविद्यालय की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विनीता सिंह ने कहा कि संतुलित आहार में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन, खनिज और फाइबर उचित मात्रा में होना चाहिए। घर का भोजन, बहुअनाज और पौधों से मिलने वाले प्रोटीन को प्राथमिकता देने की सलाह दी। पैकेट बंद खाद्य पदार्थ खरीदते समय अतिरिक्त चीनी, सोडियम और अस्वास्थ्यकर वसा की मात्रा जांचने की बात कही। निदेशक डॉ. मुनीश रस्तोगी, डॉ. दिग्विजय शर्मा, डॉ. हिना वैश्य, धीरज कुमार, डॉ. अनामिका दीक्षित, आमिना जैदी, डॉ. स्वाती अग्रवाल, गरिमा दीक्षित समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें