फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महिला शतरंज प्रतियोगिता में दिल्ली विश्वविद्यालय चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में खेली गई उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय महिला शतरंज प्रतियोगिता में दिल्ली विश्वविद्यालय को चैंपियन बनने का गौरव हासिल हुआ। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी दूसरे और मेजबान सीएसजेएमयू तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय ने छह मुकाबलों में पांच जीत और एक ड्रॉ के साथ 11 मैच अंक अर्जित किए। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने पांच जीत और एक हार के साथ 10 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। सीएसजेएमयू की टीम ने चार जीत, एक ड्रॉ और एक हार के साथ नौ अंक जुटाए। पंजाब विश्वविद्यालय आठ अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा।
मेजबान सीएसजेएमयू की खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत बोर्ड मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया। सीएसजेएमयू की सुमुखी शुक्ला ने बोर्ड-1 पर छह मुकाबलों में 5.5 अंक अर्जित कर शीर्ष स्थान हासिल किया। बोर्ड-2 पर जिज्ञासा मीना ने छह मुकाबलों में पांच अंक जुटाकर पहला स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति प्रो. सुधांशु पांड्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर डॉ. नवीन, विभागाध्यक्ष डॉ. प्रभाकर पांडेय, डॉ. राजेश प्रताप सिंह, डॉ. श्रवण कुमार यादव, खेल सचिव शुभम हज़ारिया और संयुक्त खेल सचिव सौरभ तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें