मेट्रो रेल परियोजना के प्राथमिक सेक्शन (आईआईटी-मोतीझील) तक पर्यावरण संरक्षण के लिए वायडक्ट और स्टेशनों की छत पर वर्षा जल संरक्षण की व्यवस्था की गई है। पेड़ों को ट्रांसलोकेट करने के साथ ही 10,000 से अधिक पौधे लगाए गए।
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) को आईआईटी से मोतीझील तक पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया। यह सम्मान ग्रीनटेक फाउंडेशन ने 30 जनवरी को दिया है।
विज्ञापन
मेट्रो रेल परियोजना के प्राथमिक सेक्शन (आईआईटी-मोतीझील) तक पर्यावरण संरक्षण के लिए वायडक्ट और स्टेशनों की छत पर वर्षा जल संरक्षण की व्यवस्था की गई है। पेड़ों को ट्रांसलोकेट करने के साथ ही 10,000 से अधिक पौधे लगाए गए।
गुरुदेव चौराहे के निकट मेट्रो डिपो को जीरो डिस्चार्ज फैसिलिटी के रूप में विकसित किया गया, जहां पानी को रीसाइकल करने के लिए दो ट्रीटमेंट प्लांट लगाए गए हैं। दिल्ली की संस्था ग्रीनटेक फाउंडेशन ने पर्यावरण संरक्षण, संरक्षा, कारपोरेट सोशल रेस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) समेत अन्य कई क्षेत्रों में काम करने वाले उपक्रमों का चयन करती है और उन्हें पुरस्कृत करती है।
विज्ञापन
यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने बताया कि पूर्व में भी मेट्रो रेल परियोजना के प्राथमिक सेक्शन को पर्यावरण प्रबंधन के लिए आईएसओ-14001 प्रमाणपत्र मिल चुका है। पर्यावरण संरक्षण के लिए मेट्रो के सभी नौ मेट्रो स्टेशनों को इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) से प्लैटिनम रेटिंग भी मिल चुकी है। अब ग्रीनटेक ने भी पुरस्कृत किया है।