फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Defense Corridor: डिफेंस कॉरिडोर में पहले बनेंगे तोप के गोले, अदाणी समूह ने 1500 करोड़ का किया है निवेश

Thu, 01 Feb 2024 10:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: साढ़ के डिफेंस कॉरिडोर में मार्च से तोप के गोले बनने लगेंगे। यहां अलग-अलग कैलिबर वाली तोपों के गोलों के निर्माण के लिए अदाणी समूह का सेटअप लगने लगा है। अदाणी समूह ने 1500 करोड़ का निवेश किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में साढ़ के डिफेंस कॉरिडोर में सबसे पहले मार्च से तोप के गोले बनने शुरू हो जाएंगे। अलग-अलग कैलिबर वाली तोपों के गोलों के निर्माण के लिए मशीनरी का सेटअप लगने लगा है। अदाणी समूह ने यहां पर 1500 करोड़ का निवेश किया है। चार शेड में तोप, मशीनगन, मोर्टार, हैंड ग्रेनेड समेत अन्य हथियार बनाए जाएंगे।

विज्ञापन

अदाणी समूह साढ़ में एम्यूनेशन कॉम्प्लेक्स का निर्माण कर रहा है। इसके लिए अदाणी डिफेंस सिस्टम एंड टेक्नोलॉजीज लिमिटेड को कानपुर नोड में जमीनों का आवंटन कराकर रजिस्ट्री भी करा दी गई है। बाउंड्रीवाल और जमीन के समतलीकरण का काम पहले ही पूरा हो चुका है। यहां पर चार अलग-अलग शेड बनाए जाने हैं।

एक शेड बनकर तैयार हो गया और दूसरे का काम शुरू हो गया है। अदाणी समूह ने मेसर्स आग्नेय सिस्टम लिमिटेड कंपनी बनाई है। इस कंपनी ने बुल्गारिया की डिफेंस कंपनी अरमैको जेएससी के साथ करार किया है। जो इस्राइल की तकनीक के जरिये नए-नए हथियार और गोला-बारूद बनाएगी।

इनका होगा निर्माण
अलग-अलग कैलिबर के और सभी प्रकार के तोप, मशीनगन, पिस्टल, रिवाल्वर, ग्रेनेड, रॉकेट, मोर्टार बनाए जाएंगे। इसमें 40 एमएमआरपी ग्रेनेड राउंड्स, 40 एमएम लो वेलोसिटी एचई ग्रेनेड, सभी प्रकार के 68, 70,73 एमएम के रॉकेट, सभी प्रकार के 81, 84, 120 एमएम मोर्टार बनेंगे।
विज्ञापन

मार्च से तोप के गोले बनने शुरू हो जाएंगे
सभी उत्पादों की प्रतिवर्ष भार के अनुसार न्यूनतम 50 हजार से 15 लाख पीस उत्पाद तैयार होंगे। उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि डिफेंस कॉरिडोर में मार्च से तोप के गोले बनने शुरू हो जाएंगे। करीब डेढ़ से दो लाख लोगों को रोजगार मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि पहले शेड में अलग-अलग तोप के शेल गोले बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें