10th में प्रदेश में दीपक ने पाया दसवां स्थान
'मंजिल उन्हीं काे मिलती है जिनके सपनाें में जान हाेती है पंखाें से कुछ नहीं हाेता है हाैसलाें से उड़ान हाेेती है' इन मशहूर लाइनाें काे एक मजदूर के बेटे ने 10th की परीक्षा में यूपी में दसवां स्थान प्राप्त कर सच कर दिखाया है।
जानिए उस गुदड़ी के लाल के बारे में जिसने सीमित संसाधनाें के बावजूद दसवीं की परीक्षा में यह मुकाम हासिल किया है।
कानपुर भीतरगांव के मुरलीपुर स्थित अनुभव इंटर काॅलेज के छात्र दीपक पाल ने यूपी बोर्ड हईस्कूल की परीक्षा में 600 में से 558 प्राप्त कर प्रदेश में दसवीं रैंक प्राप्त की है। दीपक काॅलेज के हाॅस्टल में रहकर पढ़ाई करता है।
दीपक पाल मूल रूप से बिठूर थाना के चकरतनपुर का निवासी है। दीपक के माता-पिता दाेनाे प्राइवेट फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। सीमित संसाधनाें के बाद भी दीपक ने दसवीं की परीक्षा में अपने हुनर का लाेहा मनवाया अाैर प्रदेश में दसवां स्थान हासिल किया। इस सफलता का श्रेय दीपक अपने माता-पिता अाैर अपने शिक्षकाें काे दिया है।