श्याम द्विवेदी ने 91.00 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से यूपी के नौवें टॉपर घोषित हुए हैं। इसी स्थान पर शहर के ओंकारेश्वर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के आकाश शुक्ला भी हैं। यूपी में दसवें स्थान पर भी 90.80 अंकों के साथ बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के छात्र हितेश वाजपेई हैं।
वहीं हाईस्कूल में 93.83 प्रतिशत अंकों के साथ शिवाजी इंटर कॉलेज के अभिषेक वर्मा ने यूपी में पांचवां स्थान हासिल किया। अभिषेक सिटी टॉपर भी हैं। 93.67 प्रतिशत अंकों के साथ यूपी में छठा स्थान बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के उत्कर्ष यादव, 93.50 प्रतिशत अंकों के साथ एसवीएमएमएस स्कूल केशवनगर के अनिकेत अग्रहरि ने सातवां स्थान हासिल किया।
आठवें स्थान पर द मॉडल इंटर कॉलेज कल्याणपुर के अभिजीत सिंह कुशवाहा (93.33 प्रतिशत) हैं। ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के यश गुप्ता और शिवाजी इंटर कॉलेज अर्रा की राखी वर्मा ने 93.17 अंकों के साथ संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर हैं। अनुभव इंटर कॉलेज, मुरलीपुर रार के दीपक पाल ने 93.00 अंकों के साथ यूपी में दसवां स्थान हासिल किया है।