फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपालपुर प्राथमिक स्कूल के गेट पर हुआ गहरा गड्ढा, जान जोखिम में डाल पढ़ने जा रहे बच्चे

विज्ञापन
गोपालपुर के परिषदीय स्कूल के पास गड्ढ़ा। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद। गत दिनों हुई बारिश के चलते गोपालपुर प्राथमिक स्कूल के गेट के पास गहरा गड्ढा हो गया है। यहीं से होकर स्कूल के बच्चे आते जाते हैं। इससे गड्ढे में बच्चों के गिरने का खतरा बना है। इसके बाद भी बच्चे जान जोखिम में डाल पढ़ने जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

माल का पुरवा के मजरा गोपालपुर के प्राथमिक स्कूल के गेट के पास ही बड़ा गड्ढा हो गया है। प्रधानाध्यापक ने यह गड्ढा नहीं भरवाया है। यहां से स्कूल आने जाने वाले बच्चे निकलते हैं। जरा सी चूक पर हादसे का डर है।
स्कूल में सौ से अधिक बच्चे पढ़ते है। ग्रामीणों ने गड्ढा बंद करवाने की गुहार एसडीएम से की है। एसडीएम अंजू वर्मा ने बताया कि प्रधान को निर्देश दिए गए हैं। प्रधान सीमा देवी ने बताया कि जल्द की गड्ढा भरवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें