फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कर्ज में डूबे टाइल्स कारीगर ने फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कैंट थानाक्षेत्र में शुक्रवार को टाइल्स कारीगर कर्ज से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


मैकूपुरवा निवासी बाबूराम निषाद (45) टाइल्स कारीगर थे। उनकी पत्नी अनीता करीब तीन साल से अपने मायके घाऊखेड़ा में रह रही हैं। दंपती के कोई संतान नहीं थी। भतीजे रवि ने बताया कि शुक्रवार को चाचा काम पर नहीं पहुंचे तो वहां से घर पर फोन आया। वह लोग चाचा के घर पहुंचे तो दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा कमरे में पंखे से बंधी साड़ी के सहारे बाबूराम का शव लटका मिला। रवि ने बताया कि उनकी चाची ने कई संस्थाओं के अलावा मुहल्ले के लोगों से लाखों का कर्ज ले रखा था। चाची के यहां न रहने पर कर्ज देने वाले लोग चाचा से तगादा करते थे। इससे वह परेशान रहते थे। इसी के चलते उन्होंने खुदकुशी कर ली। थाना प्रभारी अरविंद राय का ने बताया कि कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या की बात सामने आई है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें