फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हैलट का लाइफ सेविंग स्किल ट्रेनिंग सेंटर खुद खतरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। डॉक्टरों, पैरा मेडिकल स्टाफ आदि को जीवन रक्षक गुर सिखाने के लिए बने हैलट के नेशनल इमरजेंसी लाइफ सेविंग स्किल ट्रेनिंग सेंटर (एनईएलएस) का वजूद खतरे में है। किसी योजना की प्रक्रिया में लापरवाही का यह नमूना है। एनईएलएस के लिए मिले 2.90 करोड़ रुपये का भी कोई लाभ नहीं मिला। उपकरणों की खरीद का बजट बढ़ जाने से एक भी मशीन नहीं आ पाई।
विज्ञापन

एनईएलएस के भवन को हैलट ओपीडी के सामने रोगी पर्चा बनाने वाले सेंटर की छत पर बनाया गया है। भवन के लिए 1.40 करोड़ और उपकरणों के लिए 1.50 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। भवन का काम पूरा होने के बाद इसे वर्ष 2022 में चालू होना था। केंद्र सरकार ने वर्ष 2016 की रेट लिस्ट के हिसाब से उपकरणों की खरीद के लिए कीमत तय की थी। वर्ष 2022 में जैम पोर्टल पर उस कीमत पर कोई वेंडर उपकरण देने को तैयार नहीं हुआ।
इस वजह से सेंटर में अब तक एक भी उपकरण नहीं आ पाया और इसके उद्देश्य को बट्टा लग गया। दीवारों पर काई जमी है। लोहे के सामान पर जंग की परत
चढ़ गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के डिजास्टर मैनेजेंट सेल की ओर से बनवाए गए इस सेंटर का लाभ जूनियर डॉक्टरों, पैरा मेडिकल, मेडिकल छात्रों और पुलिस को नहीं मिला। इस सेंटर में सीएचसी, पीएचसी के डॉक्टरों को भी प्रशिक्षण दिया जाना था।
विज्ञापन


सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि जैम पोर्टल पर तय रेट में उपकरण नहीं मिल रहे। पुतले की खरीद के लिए 50 लाख रुपए मिले है। मार्केट सर्वे कराने पर पता चला कि इनकी कीमत इस वक्त 90 लाख रुपये है। केंद्र ने जैम पोर्टल से ही उपकरण खरीदने के लिए कहा है। स्थिति को देखते हुए एचएलएल लाइफ केयर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड से उपकरण खरीदने के लिए केंद्र से अनुमति मांगी गई है। एचएलएल भी सरकारी कंपनी है। इसमें उपकरण सस्ते मिल जाएंगे। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला
ने बताया कि इस संबंध में केंद्र को सात पत्र भेजे जा चुके हैं।

सेंटर में आने हैं यह उपकरण

नेशनल इमरजेंसी लाइफ सेविंग स्किल ट्रेनिंग सेंटर में एडवांस कार्डियक लाइफ सपोर्ट ट्रेनिंग मशीन, घायलों के सांस की नली रास्ता साफ करने का उपकरण, सर्जिकल आर्टिफिशियल एयरवेज की मशीन, सांस की नली में ट्यूब डालने के लिए इस्तेमाल होना वाला सामान, फेफड़ों में भरे खून और पानी निकालने के उपकरण, प्रैक्टिस करने लिए पुतले आदि।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें