बसरेहर। कर्ज में डूबे किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
चौबिया थाना क्षेत्र के गांव वीना निवासी मिथलेश कुमार शाक्य (40) पुत्र बलराम सिंह शाक्य सोमवार रात घर से निकले थे। परिजन उन्हें रात भर ढूंढते रहे, लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चला।
मंगलवार सुबह नगला भाऊ के पास सरकारी श्मशान की जमीन पर खड़े नीम के पेड़ पर उनका शव लटकता हुआ ग्रामीणों ने देखा। तब ग्रामीणों ने प्रधान पति रामू शंखवार के साथ पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और प्रधान सहित परिजनों से जानकारी ली। बहन की शादी करने पर करीब छह माह पहले पिताजी ने बड़ौदा यूपी बैंक से करीब एक लाख रुपये कर्ज लिया था, लेकिन इसी बीच तबीयत खराब हो जाने के कारण वह बीमार पड़ गए कई दिनों से बीमार होने के कारण वह परेशान रहते थे।
थानाध्यक्ष बेचन कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंचकर जांच की थी। परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है।