फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: तीन रोगियों की मौत, चेहरे पर हो रहा पक्षाघात, तापमान के ऊपर-नीचे होने से सेहत को खतरा

Thu, 10 Feb 2022 08:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

। ईएनटी फाउंडेशन के संयोजक डॉ. देवेंद्रलाल चंदानी ने बताया कि बैल्स पाल्सी वायरल संक्रमण और ठंड लगने से होती है। मस्तिष्क से कान में होते हुए चेहरे पर आने वाली नर्व में वायरल संक्रमण या ठंडक से सूजन आती है। नसों में खून बहाव प्रभावित होता है और चेहरे पर पक्षाघात हो जाता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वायरल संक्रमण के प्रकोप और ठंडक  के कम-ज्यादा होने से बैल्सी पाल्सी के रोगी बढ़ रहे हैं। नर्व में सूजन आने की वजह से रोगियों को चेहरे का पक्षाघात हो रहा है। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर अनियंत्रित  होने की दिक्कत बनी हुई है। इससे रोगियों को हार्ट अटैक पड़ रहा है।
विज्ञापन


गुरुवार को दो रोगियों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसके साथ ही एक दमा के रोगी की मौत हुई है। हैलट ओपीडी में सांस की एलर्जी के रोगी बढ़ गए हैं। इसके साथ ही गले के संक्रमण के रोगी आ रहे हैं। डाक्टरों का कहना है कि फ्लू के संक्रमण की चपेट में रोगी आ रहे है।

इसके लिवर और गुर्दा रोगियों में जटिल लक्षण उभर रहे हैं। बैल्स पाल्सी के रोगी इस वक्त हैलट और निजी अस्पतालों में आ रहे हैं। ईएनटी फाउंडेशन के संयोजक डॉ. देवेंद्रलाल चंदानी ने बताया कि बैल्स पाल्सी वायरल संक्रमण और ठंड लगने से होती है।
विज्ञापन


मस्तिष्क से कान में होते हुए चेहरे पर आने वाली नर्व में वायरल संक्रमण या ठंडक से सूजन आती है। नसों में खून बहाव प्रभावित होता है और चेहरे पर पक्षाघात हो जाता है। इस वक्त वायरल संक्रमण भी है और ठंड भी। इलाज से रोगी दो-तीन महीने में ठीक हो जाता है। इसके अलावा सर्द-गर्म से सांस तंत्र की भी एलर्जी बढ़ रही है।

कार्डियोलॉजी की इमरजेंसी में हार्ट अटैक के रोगी आ रहे हैं। सिविल लाइंस के उमेश (55) और बर्रा के दिनेश वर्मा (66) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इन्हें तड़क परिजन कार्डियोलॉजी लाए थे लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं हैलट में गुर्दा, लिवर और ब्रेन अटैक के रोगियों को गंभीर हालत में भर्ती किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें