दो तारीखों की ही होती रही चर्चा
सभी की जुबान पर इन दोनों तारीखों का उल्लेख था। तीन महीने का दांपत्य जीवन निर्वहन करने वाली योगेश की पत्नी मनी को सिर्फ दो तिथियों में खुशी मिली और इन्हीं दोनों तिथियों में गमों का पहाड़ टूट गया। ससुराल में मनी बेहोश है। उसकी आंखे पथरा गई हैं। शायद आंसू सूख गए हैं।
जेसीबी की टक्कर से हुई प्रॉपर्टी डीलर की मौत
बता दें कि जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार प्रापर्टी डीलर की मंगलवार को मौत हो गई थी। उसके साथ लिफ्ट लेकर बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।
लिफ्ट लेकर बैठा युवक भी घायल
सदर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास निवासी योगेश चंद्र श्रीवास्तव उर्फ पवन (30) प्रापर्टी डीलर थे। वह बबेरू से घर बाइक से आ रहे थे। रास्ते में कौशांबी जिला अझुवा कस्बा निवासी लव सिंह दवा विक्रेता योगेश के साथ बाइक में लिफ्ट लेकर बैठ गया।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
गाजीपुर थाना क्षेत्र के इंद्रो के पास जेसीबी ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में योगेश चंद्र की मौके पर मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची। घायल लव सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक की मां उमा, पत्नी मनी, पिता सुरेश चंद्र और भाई नितेश का हाल बेहाल हो गया।