फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए युवक की मौत, युवती की हालत गंभीर, सामने आई विभाग की बड़ी लापरवाही

Mon, 08 Oct 2018 09:34 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आक्रोशित ग्रामीणों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में सदर कोतवाली के गांव अवस्थीखेड़ा में खेत में टूटी पड़ी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों ने सप्लाई बंद कराई। वह युवक को लेकर जिला अस्पताल आए। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के पंचनामा भरने के दौरान कुंदनरोड पावर हाउस से फिर से सप्लाई फिर शुरू कर दी गई। इससे इसी गांव की एक युवती चपेट में आकर झुलस गई। उसे कानपुर हैलट में भर्ती कराया गया है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। इससे वाहन जहां के तहां रुक गए। सूचना पर सदर विधायक के अलावा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। इन्होंने लोगों को शांत कराया। एक्सईएन ने अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार रुपये देते हुए शासन से अधिक से अधिक अर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


 

आपूर्ति चालू कर दिए जाने से युवती के झुलस जाने की सूचना मिली

रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
अवस्थीखेड़ा गांव निवासी अनुराग अवस्थी (28) पुत्र रामबाबू सोमवार सुबह खेतों की ओर गया था। रास्ते में टूटकर गिरे हाईटेंशन लाइन के तार पर उसका पैर पड़ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों और घर वालों ने उपकेंद्र फोन किया। काफी देर तक फोन रिसीव नहीं हुआ।  इसके बाद सप्लाई बंद कराई गई। घर वाले अनुराग को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में पुलिस अनुराग के शव का पंचनामा भर रही थी कि तभी सूचना मिली कि आपूर्ति चालू कर दिए जाने से अवस्थीखेड़ा गांव की मंजू साहू (18) पुत्री रामकिशोर उसी तार की चपेट में आकर झुलस गई हैं। घर वालों ने कानपुर हैलट में भर्ती कराया है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन

शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया

रोते बिलखते परिजन, आक्रोशित ग्रामीणों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ग्रामीण उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर करोवन मोड़ पहुंचे। इन्होंने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ बीघापुर उमेश त्यागी, विद्युत विभाग के एक्सईएन आरके कृष्णानी व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पहुंचे। कुछ ही देर में सदर विधायक पंकज गुप्ता भी पहुंच गए। सभी ने जाम लगाए लोगों को समझाने का प्रयास किया। बिजली विभाग की ओर से मृतक के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार रुपये व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने शासन से परिवार को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। अनुराग एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। वह दो भाइयों में छोटा था। उसकी मौत से मां रानी, पत्नी अनीता व बच्चों में कृष्णा (7) व गौरी (3) रो-रोकर बेहाल हैं। वहीं हैलट में भर्ती मंजू साहू की भी हालत गंभीर बनी हुई है। विद्युत  विभाग के एक्सईएन ने बताया कि मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। हादसे के लिए विभाग का जो भी अधिकारी-कर्मचारी दोषी होगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें