फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादों में यशपाल शर्मा: मेहनती खिलाड़ियों की करते थे कद्र, कानपुर के पूर्व क्रिकेटरों ने उनके साथ बिताए पल किए साझा

Wed, 14 Jul 2021 12:17 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

गोपाल शर्मा ने बताया कि क्रिकेट जगत में उनके साथ काफी लंबा समय बीता है। वह मेहनती खिलाड़ियों को प्राथमिकता देते थे। खेल के लिए हमेशा समर्पित रहते थे।
विज्ञापन
यशपाल शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा का मंगलवार सुबह हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनका ग्रीनपार्क से भी गहरा नाता रहा है। कानपुर के क्रिकेटर गोपाल शर्मा, शशिकांत खांडेकर व स्कोरर सौरभ चतुर्वेदी ने भी उनके साथ काफी समय बिताया है।
विज्ञापन


गोपाल शर्मा ने बताया कि क्रिकेट जगत में उनके साथ काफी लंबा समय बीता है। वह मेहनती खिलाड़ियों को प्राथमिकता देते थे। खेल के लिए हमेशा समर्पित रहते थे। धोनी के चयन में भी हम दोनों की भूमिका थी। बैंक में भी एक साथ काम किया है। 

सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि वे जब भी कानपुर आते थे तो उनसे मुलाकात होती थी। उनका सरल स्वभाव हमेशा उनकी याद दिलाता रहेगा। वह एक बेहतरीन बल्लेबाज थे और रनिंग भी बहुत तेज करते थे। क्रिकेट में ज्यादा समय न दे पाने के कारण उन्होंने बैंक की नौकरी तक छोड़ दी थी।
विज्ञापन


अक्तूबर 1979 में उन्होंने ग्रीनपार्क में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था। इसके बाद दिसंबर 1979 में ग्रीनपार्क में ही पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेला। जनवरी 1982 में इंग्लैंड के खिलाफ ग्रीनपार्क में तीसरा टेस्ट मैच खेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें