शुक्रवार रात घर के पास स्थित बंद महिला सुलभ शौचालय से बदबू आने से लोगों ने सुलभ शौचालय के केयर टेकर से दरवाजा खोलने का कहा। दरवाजा खोलने पर कंबल में लिपटा विराट का शव मिला। मासूम का शव मिलने की सूचना पर फोरेंसिक टीम और भारी फोर्स संग मौके पर पहुंचे एडीसीपी पूर्वी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने जांच पड़ताल शुरू की।
प्राथमिक जांच में पता चला कि मासूम का गर्दन टूटा और एक हाथ जला हुआ था। इससे नाराज परिजनों और इलाकाई लोगों ने विराट की हत्या कर शव फेंकने और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए।
इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि बच्चे के अपहरण की रिपोर्ट पहले ही दर्ज कर ली गई थी। जल्द ही हत्या का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। फिलहाल केयर टेकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
बवाल की आशंका के चलते भारी फोर्स तैनात
घनी आबादी में बवाल की आशंका के चलते पूर्वी जोन की फोर्स तैनात कर दी गई है। पूछताछ में टीटू ने बताया कि उसका किसी से कोई विवाद नहीं है। व्यवसाय के सिलसिले में फुटकर व्यापारियों से कभी कभार नोकझोंक हो जाती थी। इनकी कोई दुश्मनी नहीं है।
अमर सिंह की पार्टी से लड़ा था चुनाव
टीटू ने बताया कि 10 साल पहले वह अमर सिंह की पार्टी से बिल्हौर से चुनाव लड़े थे, लेकिन वह हार गए थे। वह काफी सालों से शहर में ही रहकर व्यापार करते हैं। उनकी कोई राजनीतिक दुश्मनी भी नहीं है।