फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कब्र से निकले शव ने खोला राज, युवक की हुई थी हत्या, फांसी के फंदे पर लटका दिया खुदकुशी का रुप

Sun, 23 Jan 2022 02:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर पुलिस ने कब्र खोद कर युवक के शव का जब पोस्टमार्टम कराया तो उसमें हत्या की पुष्टि हुई है। युवक की हत्या कर उसे फांसी के फंदे पर लटका खुदकुशी का रुप देने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के कर्नलगंज में शुक्रवार को जिस युवक के शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम कराया गया उसमें हत्या की पुष्टि हुई है। युवक के सिर पर भारी वस्तु से वार कर उसकी हत्या की गई थी। खुदकुशी का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटकाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर को हत्या की धारा में तरमीम कर दिया है।
विज्ञापन


ईदगाह निवासी मोहम्मद नईम (25) का शव 16 जनवरी को घर के एक कमरे में फंदे से लटकता मिला था। परिजनों ने शव को दफना दिया था। सोमवार को मृतक की पत्नी गुड़िया ने हंगामा कर दावा किया कि पड़ोसी ने नईम की हत्या की है। पुलिस ने खुदकुशी के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया। मगर गुड़िया हत्या के आरोप पर कायम रही।

आखिर में पुलिस ने प्रशासन से शव के पोस्टमार्टम कराने की अनुमति ली। शुक्रवार को शव को कब्र से निकाला गया था। शनिवार को पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। जिसकी वीडियोग्राफी भी हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि नईम की मौत सिर पर चोट लगने से हुई थी। स्पष्ट है कि उसकी हत्या की गई। 
विज्ञापन


आखिर पुलिस को क्यों नहीं दी सूचना  
नईम की मौत 16 जनवरी को हुई और पुलिस को सूचना 18 जनवरी को दी गई। परिवार वालों ने खुदकुशी करने का दावा कर शव दफना दिया था। सवाल है कि आखिर पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी गई। जब नईम की पत्नी अड़ गई और थाने में हंगामा किया तब पुलिस को जानकारी हुई। पुलिस इस सवाल पर तफ्तीश कर रही है।

संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ जारी
गुड़िया ने पड़ोसी पर आरोप लगाया था कि उसने तकिये से मुंह दाब कर नईम को मार दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। आरोपी पुलिस हिरासत में है। पुलिस अफसर उससे पूछताछ कर रहे हैं। एडीसीपी पश्चिम बृजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि गहनता से मामले की जांच जारी है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। रंजिश, आपसी विवाद व आशनाई के बिंदु पर तफ्तीश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें