फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, आधार कार्ड से हुई शिनाख्त, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sat, 28 Oct 2023 11:17 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों से बातचीत कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर खून से लथपथ युवक का शव पड़ा मिला। राहगीरों ने शव मिलने की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की जेब तलाशी, जिससे बरामद आधार कार्ड से युवक की शिनाख्त उन्नाव निवासी मयंक वर्मा (30) पुत्र दिलीप वर्मा के रूप में हुई।

विज्ञापन

पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पत्नी पूजा ने बताया कि पति मयंक दादानगर में प्राइवेट फैक्टरी में काम करता था। दोनों बर्रा में किराये के मकान में रहते हैं। कल सुबह मयंक आठ बजे काम पर निकला था। देर रात तक घर न लौटने पर रिश्तेदारों के यहां पता किया।
इसके बाद जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो बर्रा थाने जाकर सूचना भी दी थी। शनिवार सुबह आठ बजे पुलिस द्वारा सूचना मिली कि मयंक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों से बातचीत कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें