इसके बाद से पति से कोई बात नहीं हुई। आशंका है कि 21 दिसंबर को ही पति ने घर के बाहर के दरवाजे पर ताला डाल दिया। इसके बाद किसी तरह अंदर जाकर फंदे से लटक गया। कई दिन से बात न होने पर जब वह लौटी तो पति का शव लटकता मिला। थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। शव 25 से 30 दिन पुराना लग रहा है।