फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: घर के बाहर बंगले में युवक का लटका मिला शव

Tue, 14 May 2024 10:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के भोलापुर में मंगलवार सुबह घर के बाहर रखे बंगले में युवक का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

भोलापुर निवासी देवी दयाल उर्फ रामनारायण (40) खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। सोमवार देर रात वह परिवार के साथ घर पर था। मंगलवार सुबह उसका शव घर के बाहर रखे फूंस के बंगले में साड़ी के फंदे के सहारे लटकता मिला। पति का शव फंदे पर लटका होने की जानकारी पर पत्नी कुन्ती व चचेरे भाई मनीष के रोते बिलखते रहे। मनीष ने घटना की जानकारी रसूलाबाद पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को मनीष ने बताया कि सोमवार देर शाम तक देवी दयाल घर पर थे। वह रात में कब बाहर से निकले पता नहीं। परिजनों ने घटना का कारण स्पष्ट नहीं किया। उप निरीक्षक देवनारायण द्विवेदी ने बताया कि घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें